Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में धूसेमधाम  मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मिहींपुरवा, बहराइच। 15 अगस्त। आदर्श नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में धूसेमधाम  मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 

 

 

मिहींपुरवा, बहराइच। 15 अगस्त। आदर्श नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे परिसर को राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया गया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. महेश कुमार विश्वकर्मा ने समस्त चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्टाफ की मौजूदगी में विधिवत ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधीक्षक डॉ. महेश कुमार विश्वकर्मा ने उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों से भी अपील की कि वे मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ संवेदनशीलता और मानवीय भावनाओं के साथ व्यवहार करें तथा पूरी निष्ठा के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अधीक्षक ने सभी लोगों को राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अपने हृदय में देशभक्ति की भावना को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि दैनिक जीवन में ईमानदारी, अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी के रूप में दिखाई देनी चाहिए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!