Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*ब्रेकिंग न्यूज़।* *जिला बहराइच की बड़ी खबर।* *बिजली विभाग की लापरवाही: जला ट्रांसफार्मर न बदलने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।

बहराइच। जनपद के रिसिया पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले फुलवरिया फीडर के ग्राम पंचायत मजरा धोबहा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। 

*ब्रेकिंग न्यूज़।*

 

*जिला बहराइच की बड़ी खबर।*

 

*बिजली विभाग की लापरवाही: जला ट्रांसफार्मर न बदलने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा।*

 

 

बहराइच। जनपद के रिसिया पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले फुलवरिया फीडर के ग्राम पंचायत मजरा धोबहा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है।

 

क्षेत्र का मुख्य ट्रांसफार्मर पिछले यहाँ तीन-चार दिनों से, जला पड़ा है, जिसके कारण पूरा इलाका घोर अंधेरे में डूबा हुआ है।

 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की लिखित और मौखिक शिकायत रिसिया पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग की तरफ से अब तक इसे बदलने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।

 

 

बिजली गायब होने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे गंभीर संकट पेयजल (पानी) का खड़ा हो गया है, जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

 

 

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग सिर्फ समय पर बिल वसूलने में तत्परता दिखाता है, लेकिन जब बात खराब सेवाओं को सुधारने की आती है, तो अधिकारी लापरवाह रवैया अपना लेते हैं।

 

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो वे रिसिया पावर हाउस का घेराव कर उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।

 

 

*अब तक टीवी न्यूज चैनल से अदहम खान की रिपोर्ट*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!