Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नानपारा हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत

नानपारा, बहराइच- कोतवाली नानपारा अंतर्गत शिवपुर रोड, वनरेंज कार्यालय के निकट 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक इरशाद अहमद की मौत हो गई।

नानपारा हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत

 

नानपारा, बहराइच- कोतवाली नानपारा अंतर्गत शिवपुर रोड, वनरेंज कार्यालय के निकट 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक इरशाद अहमद की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि इरशाद अहमद व सलीम अहमद निवासी बहराइच दोनों लोग साथ थे और जमीन की हदबंदी के कार्य के लिए मौके पर गये थे । बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खेत में बहुत नीचे से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तार असुरक्षित अवस्था में लटक रहे है हदबंदी के दौरान विद्युत तार इरशाद अहमद के गले/शरीर से स्पर्श हो गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद उसे नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया l

घटना के संबंध में कोतवाल नानपारा गुरु सेन सिंह से बात की गई उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है l

 

घटना के बाद मृतक के पिता इसरार अहमद पुत्र मो. इस्माईल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, घटनास्थल का निरीक्षण और विद्युत लाइन की तकनीकी जांच कराने के साथ ही लापरवाही के लिए जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!