उत्तर प्रदेश
भाई की कलाई पर बहन का सजा प्यार,भाई ने लिया बहन की सुरक्षा का संकल्प
बहराइच:- भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन आज पूरे जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया

भाई की कलाई पर बहन का सजा प्यार,भाई ने लिया बहन की सुरक्षा का संकल्प
बहराइच:-
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन आज पूरे जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया,आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को सुंदर उपहार भेंट कर जीवन भर उनकी सुरक्षा करने का अटूट संकल्प दोहराया,रक्षा वंधन त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में उत्सव का माहौल रहा और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।




