Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच ब्यूरो 05 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कर सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्तों को बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलह कराकर बचाए दो परिवार

 

बहराइच ब्यूरो 05 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कर सामाजिक एवं पारिवारिक रिश्तों को बचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी विवाद से जूझ रहे दो परिवारों में सुलह कराकर उन्हें टूटने से बचाया। पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर दोनों पक्षों को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर बुलाया गया। परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को पारिवारिक जीवन में आपसी समझ, सामंजस्य और जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में समझाया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त कर भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। सुलह होने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित करने और पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। पुलिस के इस प्रयास से दो परिवारों को बिखरने से बचाने में सफलता मिली। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, छाया द्विवेदी, निशी त्रिवेदी तथा अनन्या सिंह शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!