विधायक रामफेरन पांडे ने किया पहाड़ी बाबा कुटी के गेट का उद्घाटन और शिलान्यास, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
श्रावस्ती/इकौना। आज दिनांक *05 सितंबर 2026 को श्रावस्ती के इकौना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक *श्री रामफेरन पांडे ने ग्राम पंचायत चमरपुरवा* में स्थित *पहाड़ी बाबा कुटी के मुख्य गेट का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

विधायक रामफेरन पांडे ने किया पहाड़ी बाबा कुटी के गेट का उद्घाटन और शिलान्यास, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
रिपोर्ट राम सागर निषाद ब्लॉक रिपोर्टर जमुनहा श्रावस्ती उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
श्रावस्ती/इकौना। आज दिनांक *05 सितंबर 2026 को श्रावस्ती के इकौना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक *श्री रामफेरन पांडे ने ग्राम पंचायत चमरपुरवा* में स्थित *पहाड़ी बाबा कुटी के मुख्य गेट का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक जी ने उपस्थित जनसमूह की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक जी ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक रामफेरन पांडे ने कहा –
> “मैं अपने कार्यकर्ताओं के लिए सदैव दुख-सुख में, हर परिस्थिति में उनके साथ हूँ और हमेशा रहूंगा। बूथ अध्यक्ष से लेकर हर एक कार्यकर्ता का सम्मान और साथ मेरे लिए सर्वोपरि है।”
इस अवसर पर उनके साथ *इकौना ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रकाश*, पूर्व जिलाध्यक्ष *महेश मिश्रा ओम*, जिला पंचायत सदस्य *हरीश गांधी* सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
पहाड़ी बाबा कुटी के गेट के उद्घाटन से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौ




