उत्तर प्रदेश
महसी विधानसभा क्षेत्र के गवरिया पुल पर कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन के अवसर पर भव्य आयोजन, लगा विशाल मेला
महसी विधानसभा क्षेत्र के गवरिया पुल पर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गवरिया पुल क्षेत्र में भव्य मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उत्सव का आनंद लिया।

महसी क्षेत्र के कई गांवों और स्थानों से कृष्ण जन्माष्टमी की झांकियां एवं प्रतिमाएं विसर्जन के लिए गवरिया पुल पहुंचीं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा।
पत्रकार गुलशन अवस्थी
क्राइम ब्यूरो यूपी हेड
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल, बहराइच