जालसाजी के मुकदमे में दो अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 14 सितंबर। कोतवाली नगर पुलिस ने जालसाजी के मुकदमे में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

जालसाजी के मुकदमे में दो अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 14 सितंबर।
कोतवाली नगर पुलिस ने जालसाजी के मुकदमे में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वृजेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 धारा 341(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त चांदबाबू पुत्र साहबान, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी इब्राहिमपुर बेलौरा थाना कैसरगंज तथा मुनाफ खान पुत्र अय्यूब खान, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी इब्राहिमपुर बेलौरा थाना कैसरगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर की रात जिला अस्पताल परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से मर्चरी की ओर जाने वाले रास्ते पर उक्त दोनों अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल पल्सर पर लगी नंबर प्लेट यूपी 40 एजे 9126 को ई-चालान एप के माध्यम से चेक किया गया। जांच में नंबर प्लेट का पंजीकरण सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के नाम से पाया गया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्तों ने अपनी मूल बजाज पल्सर की नंबर प्लेट यूपी 34 सीई 6613 हटाकर कूटरचित तरीके से दूसरे वाहन की नंबर प्लेट यूपी 40 एजे 9126 लगाकर उसका प्रयोग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी जिला अस्पताल परिसर में 13 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अंगद कुमार, कांस्टेबल निलेश यादव एवं कांस्टेबल विप्लव चौरसिया शामिल रहे।




