Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिहींपुरवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल और लाभार्थियों को मिली टूल किट

मिहींपुरवा बहराइच, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मिहींपुरवा मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

मिहींपुरवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल और लाभार्थियों को मिली टूल किट

 

 

 

मिहींपुरवा बहराइच, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मिहींपुरवा मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ हुई, जहां भगवान विश्वकर्मा की जयंती भी मनाई गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं मुख्यमंत्री उद्योग एवं उद्यम योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को टूल किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर रहीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्री राम सरोज पाठक, मंडल प्रभारी श्री विक्रम सिंह, मंडल महामंत्री हरिओम चौधरी, रामादल मौर्य, दिव्य प्रकाश मिश्रा, विकास सिंह, हर्षित शुक्ला सहित भारतीय जनता पार्टी मिहींपुरवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!