मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा के तहत विद्यालयों में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ कार्यक्रम के तहत जिले के शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है

मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा के तहत विद्यालयों में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ कार्यक्रम के तहत जिले के शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही विद्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर ड्राइंग प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें विद्यार्थी अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं। ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ देश के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाओं और विचारों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की दिशा में किए गए नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़े विषयों को विद्यार्थियों द्वारा चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और उनसे जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को भी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवा, महिला, किसान एवं वंचित वर्ग सहित समाज के विभिन्न वर्गों को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामवासी सहभागिता कर रहे हैं। आयोजकों द्वारा विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से देश के विकास, आत्मनिर्भरता और भविष्य के भारत की तस्वीर प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। चित्र संख्या 00 से 00 तक। फोटो कैप्शन—‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ के तहत विद्यालय में आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरते विद्यार्थी।




