उत्तर प्रदेश

डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षण

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर।  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया

डीएम ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षण

 

 

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील नानपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के विभिन्न अनुभागों/पटलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सबसे पहले राजस्व लिपिक पटल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कतिपय आख्यायें विगत 02 माह से लम्बित हैं, जिसे तत्काल प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार तहसीलदार, नानपारा के न्यायालय का निरीक्षण किया गया। न्यायालय पर 01 वर्ष व 03 वर्ष की कोई वाद पत्रावली लम्बित न पाये जाने पर सन्तोष व्यक्त किया गया।

तदोपरान्त खतौनी वितरण पटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खतौनी प्राप्त करने आये व्यक्तियों से जिलाधिकारी महोदय द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी कि खतौनियों की नकल उन्हें कितने रूपये में दी जा रही हैं। इस सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि 15 रू. में खतौनी की नकल दी जा रही है। इसके पश्चात् भूलेख अनुभाग का निरीक्षण कर लेखपाल व चेनमैन की सेवा पुस्तिकाओं व उनकी जी.पी.एफ. पासबुक देखी गयी। जिसमें सभी प्रविष्टियां पूर्ण पायी गयी। तहसील कार्यालय स्थित जनगणना कक्ष का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य समयान्तर्गत सुनिश्चित कराया जाये।

डीएम ने तहसील में स्थापित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण कर बेसिन के नल को खुलवाकर पानी की उपलब्धता भी देखी तो पानी आ रहा था। डीएम ने उपजिलाधिकारी नानपारा को जनता दर्शन में प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना-पत्रों को दर्ज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा तहसील की साफ-सफाई व पारदर्शिता पर सन्तोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के अन्त में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील में 02 अतिरिक्त नायब तहसीलदार की तैनाती की मांग गयी। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा तैनाती हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रकाश सिंह सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारी व पटल सहायक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!