Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया भारी बारिश में जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

 

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खा

 

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया भारी बारिश में जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 

बहराइच। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर एसडीएम मिहीपुरवा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार, 25 सितंबर को भारी बारिश के बीच उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी सी.ओ. मिहीपुरवा पहुप सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ गायघाट स्थित सरयू नदी व आदि तट का निरीक्षण कर विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा, आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मोके पर बुलाकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दोपहर तक पूर्ण कराने तथा विसर्जन के दौरान पर्याप्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसडीएम ने बारिश के बीच क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलभराव और आवागमन की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और आमजन की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए।

एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!