तेज बारिश और हवा का* *कहर: वर्षों पुराना पीपल व गूलर का पेड़ घर पर गिरा लाखों का नुकसान
/बहराइच। तहसील नानपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुबन हथमरवा में झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते कई वर्षों पुराना विशाल पीपल व गूलर का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ सीधे अख्तर हुसैन के घर पर जा गिरा, जिससे घर को भारी नुकसान पहुंचा।

तेज बारिश और हवा का* *कहर: वर्षों पुराना पीपल व गूलर का पेड़ घर पर गिरा लाखों का नुकसान
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
/बहराइच। तहसील नानपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुबन हथमरवा में झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते कई वर्षों पुराना विशाल पीपल व गूलर का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ सीधे अख्तर हुसैन के घर पर जा गिरा, जिससे घर को भारी नुकसान पहुंचा।
पेड़ गिरने से घर की दीवार, नल, गाड़ी, लेट्रिन-बाथरूम समेत घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक पेड़ गिरने की घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान इसराइल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवार को मदद दिलाए जाने की मांग की।
परिवार के अनुसार, पेड़ गिरने से उनके घर और घरेलू सामान को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।