Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

अगले तीन घंटों में बहराइच समेत 37 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की चेतावनी

बहराइच ब्यूरो 26 सितंबर। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के बहराइच समेत 37 जनपदों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है

अगले तीन घंटों में बहराइच समेत 37 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की चेतावनी

 

 

बहराइच ब्यूरो 26 सितंबर। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना के अनुसार अगले तीन घंटों में उत्तर प्रदेश के बहराइच समेत 37 जनपदों तथा आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार इस दौरान हवा की गति सामान्यतः 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ स्थानों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। इसे लेकर संबंधित क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जनपदों में प्रतापगढ़, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, झांसी, इटावा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और बदायूं शामिल हैं। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने तथा आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!