Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद*

*वृद्ध को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में हुआ कैद*।

 

 

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

मिहींपुरवा बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के ककरहा रेंज के अहिरन पुरवा में शनिवार की सुबह श्री राम पुत्र रामदास उम्र 88 वर्ष की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। जिसको लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी ककरहा रेंज ने अलग-अलग टीम बनाकर दिन रात पेट्रोलिंग किए जाने के निर्देश दिए थे। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तथा उच्च अधिकारियों से नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने के पश्चात तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने हेतु संवेदनशील स्थल पर ट्रैपिंग केज पिंजरा लगाया गया था। सघन निगरानी एवं वन कर्मियों के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप ग्राम अहिरन पुरवा ककरहा में लगाए गए पिंजरे में 20 जुलाई 2026 की रात्रि ट्रैपिंग केज पिंजरे के माध्यम से तेंदुआ पकड़ा गया। पकड़े गए तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रेंज कार्यालय लाया गया। जहां प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण में मादा तेंदुआ पूर्णतया स्वस्थ तंदुरुस्त एवं सक्रिय पाई गई है। उच्च अधिकारियों एवं सक्षम प्राधिकारी से अग्रिम अनुमति एवं दिशा निर्देश प्राप्त होने के पश्चात तेंदुए को नियमों के अनुसार उसके प्राकृतिक वास स्थल पर छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!