जनपद बहराइच मूसलाधार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच महोदय श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बहराइच-गोण्डा मार्ग का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।
जनपद बहराइच में हो रही लगातार बारिश व तेज रफ्तार की हवाओं के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ों के गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा बहराइच-गोण्डा मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया गया।

जनपद बहराइच
मूसलाधार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच महोदय श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बहराइच-गोण्डा मार्ग का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।
जनपद बहराइच में हो रही लगातार बारिश व तेज रफ्तार की हवाओं के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ों के गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा बहराइच-गोण्डा मार्ग का स्थलीय भ्रमण कर स्थिति का निरीक्षण किया गया।
भ्रमण के दौरान मार्ग में गिरे पेड़ों को तत्काल हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि लगातार बारिश के दृष्टिगत मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा कहीं भी पेड़ अथवा अन्य अवरोध गिरने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे हटवाते हुए यातायात व्यवस्था सामान्य कराई जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित पुलिस एवं संबंधित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा खराब मौसम एवं लगातार बारिश को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*संकट की घड़ी में प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता के साथ जनसुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए प्रतिबद्ध है।*