08 अक्टूबर को रूपईडीहा में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर
बहराइच ब्यूरो 06 अक्टूबर। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लॉर्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज, रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 08 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

08 अक्टूबर को रूपईडीहा में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर
बहराइच ब्यूरो 06 अक्टूबर। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर जिला सेवायोजन कार्यालय एवं लॉर्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज, रूपईडीहा के संयुक्त तत्वावधान में 08 अक्टूबर 2026 को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला पूर्वाह्न 11 बजे से लॉर्ड बुद्धा पी.जी. कॉलेज, रूपईडीहा परिसर में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनमें अमेजन वेयर हाउस, फ्लिपकार्ट, स्विगी इंस्टामार्ट, जोमैटो वेयर हाउस, ब्लिंकिट वेयर हाउस, एमएस सिसका इलेक्ट्रिकल एंड मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज, ब्राइट फ्यूचर हर्बल एंड ऑर्गेनिक आयुर्वेदिक प्रा. लि., यूनाइटेड यंग्स इंडिया, पशुपति बायोटेक्नोलॉजी प्रा. लि., पुखराज हेल्थकेयर प्रा. लि., भारतीय जीवन बीमा निगम, जय भारत मारुति, विप्रो इन्फो मीडिया प्रा. लि., टाटा गोटेन ग्रीन एनर्जी, इमजिसरा मॉलिक्यूल्स तथा सुरक्षा क्षेत्र की एसआईएस कंपनी समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हैं। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता एवं दक्षता के अनुसार अलग-अलग पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें प्रोडक्शन ट्रेनी, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा एवं विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण प्राप्त इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कर संबंधित कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को 08 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होने की सलाह दी गई है। रोजगार मेले के माध्यम से क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।




