श्रावस्ती: हरबंशपुर में जल निकासी मार्ग पर दबंगों का कब्जा, किसान परेशान, लेखपाल मौन
जबदी / श्रावस्ती।ग्राम जबदी के माजरा हरबंशपुर में जल मार्ग के रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने से किसान भारी परेशानी में हैं।

श्रावस्ती: हरबंशपुर में जल निकासी मार्ग पर दबंगों का कब्जा, किसान परेशान, लेखपाल मौन
संवादसूत्र उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जबदी / श्रावस्ती।ग्राम जबदी के माजरा हरबंशपुर में जल मार्ग के रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने से किसान भारी परेशानी में हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 1 महीने से प्रार्थना पत्र देकर लेखपाल को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक जल मार्ग का रास्ता क्लियर नहीं कराया गया।
बताया जा रहा है कि जबदी के उत्तर साइड लगभग 50% किसानों की फसल का जल निकासी मार्ग बंद होने से धान की फसल खेतों में फंसी हुई है। अगर समय रहते रास्ता नहीं खुला तो न तो धान की फसल घर आ पाएगी और न ही समय से रबि की बुवाई हो पाएगी।
ग्रामीणों ने बताया कि दबंगों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है और लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई न करने से किसानों में आक्रोश है। किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द जल मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।




