एसएसबी 42वीं वाहिनी ने वाइब्रेंट विलेज गुलरिहा में लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
श्रावस्ती।दिनांक 13.10.2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों के कल्याण के लिए वाइब्रेंट विलेज गुलरिहा में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

एसएसबी 42वीं वाहिनी ने वाइब्रेंट विलेज गुलरिहा में लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंदऑनलाइन न्यूज़ चैनल
श्रावस्ती।दिनांक 13.10.2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों के कल्याण के लिए वाइब्रेंट विलेज गुलरिहा में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर वाहिनी के ‘ई’ समवाय संथालिया के कार्यक्षेत्र में लगाया गया। शिविर के दौरान क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी की कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. शालिनी परिहार ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के बीमार पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में पशुओं की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार किया गया और पशुपालकों को उचित दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही चिकित्सकों ने पशुओं के रख-रखाव, संतुलित आहार और मौसमी बीमारियों से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण परामर्श भी दिए।
एसएसबी के इस मानवतावादी कदम की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट मनु सिंह बेनीवाल, एसएसबी के अन्य कार्मिक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।




