उत्तर प्रदेश

बैनामा डिजिटलीकरण और ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता संघ* ,*श्रावस्ती ने उठाई आवाज*

पायलट प्रोजेक्ट निरस्त करने की मांग, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जताया विरोध*

बैनामा डिजिटलीकरण और ऑनलाइन दाखिल-खारिज व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ता संघ*

,*श्रावस्ती ने उठाई आवाज*

*पायलट प्रोजेक्ट निरस्त करने की मांग, अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जताया विरोध*

 

 

संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

 

 

*श्रावस्ती*। प्रदेश के चार जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू बैनामा डिजिटलीकरण, राजस्व न्यायालयों में नई व्यवस्था तथा ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, श्रावस्ती की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा को भेजकर इस व्यवस्था को निरस्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बैनामा के डिजिटलीकरण एवं उप निबंधक कार्यालयों में बैनामा पंजीकरण के बाद सीधे ऑनलाइन तहसीलदार के पोर्टल पर दाखिल-खारिज की नई व्यवस्था लागू की गई है। अधिवक्ताओं ने इसे गलत बताते हुए कहा कि इससे राजस्व संबंधी मामलों में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ज्ञापन में दाखिल-खारिज की नई व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि यदि 21 दिनों के भीतर कोई आपत्ति नहीं आती है, तो आदेश के बाद वाद का बाजादायर नहीं किया जा सकेगा। अधिवक्ताओं ने इसे असंवैधानिक बताते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

इसके अतिरिक्त राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत अंश विभाजन, धारा 24 के तहत सीमांकन तथा धारा 38 के तहत त्रुटि सुधार से संबंधित वादों की कार्यवाही ऑनलाइन किए जाने पर भी विरोध दर्ज कराया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन प्रक्रियाओं में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।

अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री से जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त पायलट प्रोजेक्ट को निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था पर पुनर्विचार किए जाने से वादकारियों और किसानों को भविष्य में होने वाली संभावित परेशानियों से राहत मिल सकती है।

ज्ञापन के अंत में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी जी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव वीरू जी, जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद साहू जी, श्री कमलेश मिश्रा जी सहित तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!