सीमावर्ती इलाकों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे सनातनी युवा : महंत राजू दास
नवाबगंज, बहराइच।हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को निम्निहारा चौराहे पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

सीमावर्ती इलाकों में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रखेंगे सनातनी युवा : महंत राजू दास
नवाबगंज, बहराइच।हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को निम्निहारा चौराहे पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म विश्व को सर्वे भवंतु सुखिनः का संदेश देता है। सनातन संस्कृति में नदी, पेड़ और पहाड़ तक की पूजा का विधान है।
संगठन के मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले सनातनी युवाओं को संगठित कर एक मजबूत टीम तैयार करना है। यह टीम गांव-गांव में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रखेगी और पुलिस व एसएसबी के साथ समन्वय बनाकर सीमा सुरक्षा में सहयोग करेगी।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नन्हे लाल लोधी, संदीप त्रिपाठी, पप्पू वर्मा, आशीष त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, जितेंद्र आर्य, बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




