उत्तर प्रदेश

रिसिया ब्लॉक में VB-G RAM G योजना के तहत 86 श्रमिकों की हाजिरी पर उठे सवाल!

तीन कार्यस्थलों पर केवल दो श्रमिक मिलने का दावा, जांच की मांग तेज

 

रिसिया ब्लॉक में VB-G RAM G योजना के तहत 86 श्रमिकों की हाजिरी पर उठे सवाल!

 

रिपोर्ट अनूप मिश्रा बहराइच

 

तीन कार्यस्थलों पर केवल दो श्रमिक मिलने का दावा, जांच की मांग तेज

 

ग्राम पंचायत गोकुलपुर, विकासखंड रिसिया, जनपद बहराइच

 

रिसिया/बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड रिसिया की ग्राम पंचायत गोकुलपुर में वीबी-जी राम जी (विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि योजना के तहत 86 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज होने के मामले में जमीनी स्थिति की जांच की आवश्यकता है।

 

दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को मीडिया टीम ग्राम पंचायत गोकुलपुर में विकास कार्यों की हकीकत जानने पहुंची। टीम के अनुसार, तीन अलग-अलग कार्यस्थलों की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई गई, लेकिन मौके पर केवल दो श्रमिक फावड़े से काम करते दिखाई दिए।

 

ऐसे में सवाल उठता है कि यदि अभिलेखों में 86 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज है, तो मौके पर अन्य श्रमिक कहां थे? क्या सभी कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति का सही विवरण दर्ज किया गया है? इन सवालों का जवाब संबंधित अभिलेखों और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग

 

मामले में संबंधित अधिकारियों से मांग की जाती है कि ग्राम पंचायत गोकुलपुर में संचालित तीनों कार्यस्थलों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। ऑनलाइन हाजिरी, मस्टर रोल, कार्य की प्रगति और भुगतान संबंधी अभिलेखों का मिलान कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।

 

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या नहीं। सरकारी योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!