उत्तर प्रदेश

_पं० सच्चिदानंद इंटर कॉलेज में त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू

▪️*सेमरी बाजार के सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज में अनुशासित माहौल में हो रही परीक्षाएं*

_पं० सच्चिदानंद इंटर कॉलेज में त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू

 

 

▪️*सेमरी बाजार के सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज में अनुशासित माहौल में हो रही परीक्षाएं*

 

 

 

*मिहींपुरवा/ बहराइच-* तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के सेमरी बाजार स्थित पं० सच्चिदानन्द इण्टर कॉलेज में त्रैमासिक परीक्षाओं का शुभारंभ शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में हुआ।परीक्षा दो पालियों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित की जा रही है। प्रथम दिन छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सभी कक्षों में पूर्ण शांति रही और परीक्षार्थी अपने निर्धारित स्थान पर बैठकर परीक्षा देते नजर आए। विद्यालय की बैठक व्यवस्था एवं अनुशासन सराहनीय रहा। परीक्षा निरीक्षण अधिकारी प्रवक्ता मोहम्मद जमील कुरैशी ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं मिला। सभी कक्ष निरीक्षक पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते दिखे। परीक्षा व्यवस्थापक प्रवक्ता प्रेम सागर यादव ने बताया कि त्रैमासिक परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में संचालित हो रही हैं और यह व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की पुनः परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!