रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर
रिसिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध मिट्टी खनन का खेल बेधड़क शुरू हो गया है। प्रशासन की नाक के नीचे जेसीबी मशीनों से उपजाऊ जमीन को खोखला किया जा रहा है।

रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर
रिसिया, बहराइच | रिपोर्ट – उमा शंकर गुप्ता, उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
रिसिया थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध मिट्टी खनन का खेल बेधड़क शुरू हो गया है। प्रशासन की नाक के नीचे जेसीबी मशीनों से उपजाऊ जमीन को खोखला किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ग्राम विछला, ग्राम बंगला चक सहित कई गांवों में दिनदहाड़े जेसीबी लगाकर उपजाऊ खेतों की खुदाई की जा रही है। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोकर ऊंचे दामों पर बेची जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक ट्रॉली मिट्टी 500 से 600 रुपये में बेची जा रही है। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं किसानों की उपजाऊ जमीन बंजर में तब्दील होती जा रही है। लगातार ओवरलोड ट्रॉलियों के चलने से गांव के कच्चे रास्ते भी पूरी तरह खराब हो चुके हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी रिसिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वहीं स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन नींद से जागता है या यूं ही अवैध खनन माफियाओं पर मेहरबान बना रहता है।