बहराइच: दुर्गा विसर्जन को लेकर चौकी प्रभारी संथालिया ने लक्ष्मणपुर घाट का किया निरीक्षण
नवाबगंज, बहराइच। दुर्गा पूजा के समापन पर मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में आज चौकी प्रभारी संथालिया *हेमंत कुमार चौधरी* ने थाना नवाबगंज सीमा क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुर घाट* का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चौकी प्रभारी ने घाट पर पानी के स्तर, रास्ते की स्थिति, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घाट पर गोताखोर, नाव और पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।
चौकी प्रभारी हेमंत कुमार चौधरी ने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि विसर्जन के दौरान गहरे पानी में न जाएं और प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर ही मूर्ति विसर्जन करें। साथ ही उन्होंने आयोजकों से कहा कि डीजे की तेज आवाज और भीड़ में अनुशासन बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि विसर्जन वाले दिन लक्ष्मणपुर घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।