Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

फूस के मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर खाक

एसएसबी के जवानों एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) उजाला हिंद

संथलिया, बहराइच। नेपाल सीमा क्षेत्र SSB जानकी कैंप के निकट लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर जानकी गांव में फूस के मकान में समय लगभग 11:30 बजे राम भंवरी वर्मा पुत्र गोकर्ण वर्मा के छप्पर (फूस) घर में लगी आग आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा SSB जानकी कैंप को दी गई। सूचना मिलते ही कमांडेंट 42 बटालियन गिरीश चंद्र पांडे एवं समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक मोहन लाल मीणा के नेतृत्व में एसएसबी की टीम तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

एसएसबी के जवानों एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया तथा घर में रखा सामान बाहर निकाला गया। घटना में कुछ अनाज एवं कपड़ों का नुकसान हुआ है एवं किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य किसी कारण की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसएसबी की तत्परता एवं ग्रामीणों के सहयोग से बड़ी क्षति टल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!