Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ थाना मटेरा क्षेत्र में मदरसे को जाते समय छात्र रास्ते से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप*

बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम मझौली निवासी एक छात्र के मदरसे जाते समय अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर खान पुत्र महफूज खान निवासी ग्राम मझौली प्रतिदिन की तरह घर से शंकरपुर चौराहा स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए निकला था, लेकिन वह मदरसा नहीं पहुंचा।

*ब्रेकिंग न्यूज़ थाना मटेरा क्षेत्र में मदरसे को जाते समय छात्र रास्ते से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप*

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

बहराइच। थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम मझौली निवासी एक छात्र के मदरसे जाते समय अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीर खान पुत्र महफूज खान निवासी ग्राम मझौली प्रतिदिन की तरह घर से शंकरपुर चौराहा स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए निकला था, लेकिन वह मदरसा नहीं पहुंचा।

जब काफी देर तक समीर का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने मदरसे में संपर्क किया। वहां से जानकारी मिली कि समीर आज पढ़ने के लिए पहुंचा ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

समीर के अचानक लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आशंका जताई है कि रास्ते में उसके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। मामले की सूचना थाना मटेरा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और संभावित मार्गों पर जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति को समीर खान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना मटेरा पुलिस या उसके परिजनों को सूचित करें, ताकि छात्र को सकुशल बरामद किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!