उत्तर प्रदेश
550 रुपये में खाद लेने को मजबूर किसान, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप
बहराइच। किसानों ने आरोप लगाया है कि उन्हें यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है

550 रुपये में खाद लेने को मजबूर किसान, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली का आरोप
विजय पाल यादव रिपोर्टर नवाबगंज बहराइच
बहराइच। किसानों ने आरोप लगाया है कि उन्हें यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि 45 किलो की नीम कोटेड यूरिया का सरकारी मूल्य लगभग ₹266.50 प्रति बोरी है, लेकिन उनसे ₹550 प्रति बोरी तक वसूले जा रहे हैं।
किसानों ने खरीद की रसीद दिखाते हुए बताया कि दुकानदार द्वारा अधिक कीमत ली जा रही है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
उजाला हिंद समाचार डिजिटल मीडिया




