Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सड़कों पर जल भराव व कीचड़, संक्रामक बीमारियों का बड़ा खतरा* 

*जल भराव व कीचड़ से ग्रामीणों का आना-जाना दुश्वार, अधिकारी व जनप्रतिनिधि बने अनजान

*सड़कों पर जल भराव व कीचड़, संक्रामक बीमारियों का बड़ा खतरा*

 

*जल भराव व कीचड़ से ग्रामीणों का आना-जाना दुश्वार, अधिकारी व जनप्रतिनिधि बने अनजान*

 

 

*सह -संपादक -मंजीत मिश्र*

 

 

मल्हीपुर कलां /श्रावस्ती – जनपद श्रावस्ती के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्हीपुर कलां के मजरा अकार में अकार गांव को जाने वाली सड़क पर काफी कीचड़ व जल भराव की स्थिति है जिससे ग्रामीणों व राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे 5 साल बीत जाने के बावजूद भी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा इस सड़क के मरम्मत की जहमत नहीं उठाई है ग्रामीणों ने कहा कि पूरे 5 साल बीत जाने के बावजूद ग्राम प्रधान व किसी जन प्रतिनिधि द्वारा पूरे गांव में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है गांव की पूरी सड़के टूटी हुई है और जगह-जगह जल भराव की स्थिति है कंपोजिट विद्यालय को जाने वाले रास्ते पर भी काफी घूर गड्ढे और जल भराव की स्थिति है जिससे बच्चों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों में आनंद कुमार मिश्र, दिनेश पाल, दानिश कुमार,छोटकऊ वर्मा, बृजमोहन मुनीजर यादव, रामानंद मिश्रा, रामचंद्र यादव,शिवनारायण,अभिनव मिश्रा आदि ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों से संज्ञान लेकर के गांव की सड़कों की दुरुस्तीकरण की मांग की है जिससे गांव के लोगों को बरसात के मौसम में आने -जाने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, गांव की नालियां भी कूड़े से पटी हुई है उनकी भी सफाई नहीं हुई है जिसके कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़कों का दुरुस्तीकरण व नालियों की सफाई नहीं हुई तो संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाएगा इसलिए तुरंत संज्ञान लेकर इस पर कार्रवाई की जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!