Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सांसद पप्पू यादव पर साधु-संतों के अपमान का आरोप, राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग

01 अगस्त 2026। बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर साधु-संतों के अपमान और भगवान श्रीराम की छायाचित्र को जमीन पर रखने का आरोप लगाते हुए हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है।

सांसद पप्पू यादव पर साधु-संतों के अपमान का आरोप, राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

बहराइच | उजाला हिंद ONLINE

01 अगस्त 2026। बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर साधु-संतों के अपमान और भगवान श्रीराम की छायाचित्र को जमीन पर रखने का आरोप लगाते हुए हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है।

क्या है पूरा मामला

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में आरोप लगाया कि दिनांक *01 अगस्त 2026* को संसद भवन के पास सांसद पप्पू यादव ने सड़क-संत का वेश पहनकर जमीन पर बैठकर जिस तरह से साधु-संतों का अपमान किया है और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की छायाचित्र को जमीन पर रखकर उनका अपमान किया है, उससे समस्त सनातन धर्म और हिंदू-सनातनी बंधुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

संगठन का कहना है कि “कुठाराघात को सनातनी किसी भी तरह से सहन नहीं कर सकता है।”

*क्या मांग की गई*

ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदया से मांग की गई है कि उक्त सांसद के कृत्य को संज्ञान में लेकर माननीय सांसद महोदय से तत्काल इस्तीफा लिया जाए। साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ उचित विधिक कार्रवाई भी करवाई जाए।

*ज्ञापन देने वाले:*

शाशिकांत मनीष पांडेय, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता

नोट: ज्ञापन दिनांक 01.08.2026 को दिया गया। साथ में कई लोगों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!