बहराइच: सर्विलांस टीम / बहराइच पुलिस द्वारा लोगों के गुमशुदा मोबाइल की रिकवरी करके 211 मोबाइल बरामद
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में विभिन्न कम्पनियों के 211 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹58,25,300) उनके मालिकों को सौंपे है।

बहराइच: सर्विलांस टीम / बहराइच पुलिस द्वारा लोगों के गुमशुदा मोबाइल की रिकवरी करके 211 मोबाइल बरामद
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के पर्यवेक्षण तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में विभिन्न कम्पनियों के 211 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹58,25,300) उनके मालिकों को सौंपे है।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कंपनियों, जिनमें सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वनप्लस आदि के कुल 211 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों को आज दिनांक 02-08-2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच एवं जनपदीय पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक ने खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपदीय सर्विलांस टीम के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार सारथी एप’ को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें। मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी।
कुल बरामदगी-
– कुल 211 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹58,25,300)
बरामदकर्ता टीम-
1. सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मी एवं थाना स्तर पर गठित मोबाइल रिकवरी टीम।
क्या है CEIR पोर्टल?
भारत सरकार द्वारा हाल ही में पूरे भारत में CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal Launch किया गया है । (CEIR Portal Link – www.ceir.gov.in)
CEIR एक राष्ट्रव्यापी प्रणाली है जिसका उपयोग देश में उपयोग में आने वाली सभी मोबाइल उपकरणों के IMEI / IMSI / MSISDN वाले डेटाबेस को बनाए रखने के लिए किया जाता है । यदि आपका मोबाइल खो गया है/ चोरी हो गया है तो तत्काल स्थानीय पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट करें और IMEI को अवरूद्ध करने के लिए इस वेब पोर्टल का उपयोग करें ।
CEIR Portal की विशेषताएं –
• डिवाइस ब्लॉकिंग/अनब्लॉकिंग (IMEI) Interface उपलब्ध कराता है ।
• Blocking / Unblocking (IMEI) Request Status Check किया जा सकता है ।
• KYC (know Your Mobile) – App, Web-Portal, SMS.
• नेटवर्क में उपयोग किए जाने वाले डिवाइस डेटा को प्राप्त करने के लिए सभी TSPS के स्थानीय EIR के साथ एकीकृत ।
• सभी वैध/सक्रिय उपकरणों के लिए डिवाइस रजिस्ट्री का रखरखाव करता है ।
• पूरे भारत में चोरी हुए उपकरणों को काली सूची में डालने के लिए “Stolen Device Reporting System” शामिल है ।
• सभी LSAs पर सभी TSPs को Black & Black-List-Overriding की सुविधा प्रदान करता है ।
• सरकारी विभागों, वैध एजेंसियों/राज्य पुलिस और सामान्य उपयोगकर्ताओं को SMS, Web Portal और Mobile App के माध्यम से डिवाइस सत्यापन सुविधा प्रदान करता है ।




