Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: बाथरूम के लिए रुकी बाइक से टकराई दूसरी बाइक, 60 वर्षीय वृद्ध और युवक गंभीर घायल

*मिहींपुरवा*। राजापुर के पास सोमवार को सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक 60 वर्षीय वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बहराइच: बाथरूम के लिए रुकी बाइक से टकराई दूसरी बाइक, 60 वर्षीय वृद्ध और युवक गंभीर घायल

बहराइच| उजाला हिंद ONLINE   अहमद हुसैनक रिपोर्ट

*मिहींपुरवा*। राजापुर के पास सोमवार को सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक 60 वर्षीय वृद्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है।

*क्या हुआ था पूरा मामला*

जानकारी के अनुसार *बेलहन निवासी 60 वर्षीय लखन पुत्र कल्लू* मिहींपुरवा से दवा लेकर घर जा रहे थे। राजापुर के पास उन्होंने बाइक खड़ी करके बाथरूम के लिए रुके थे। इसी दौरान *बढ़ैया निवासी 30 वर्षीय रंजीत पुत्र बलराम* जो मटिया मोड़ की तरफ जा रहे थे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर लखन की बाइक से टकरा गई।

*दोनों घायल, एक रेफर*

टक्कर इतनी तेज थी कि लखन और रंजीत दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर* पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल *लखन* को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रंजीत का मोतीपुर में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

`

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!