उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

मिहींपुरवा, बहराइच ब्यूरो 13 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज 6.0 के प्रथम चरण के अंतर्गत मोतीपुर पुलिस की टीम ने मिहींपुरवा कस्बे में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया

मिशन शक्ति अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

 

मिहींपुरवा, बहराइच ब्यूरो 13 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज 6.0 के प्रथम चरण के अंतर्गत मोतीपुर पुलिस की टीम ने मिहींपुरवा कस्बे में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने एसबीआई बैंक, इंडियन बैंक, रेलवे क्रॉसिंग चौराहे और पश्चिमी बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग किया। साथ ही पैदल मार्च कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। इसके बाद कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बालिकाओं को एकत्र कर बाल विवाह, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की मदद लेने की अपील की। इस दौरान जागरूकता पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 और 108 की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध से बचाव और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के उपयोग के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। मोतीपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर ठगी का सामना करने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!