इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में सांसद, डीएम व सीडीओ ने दिया अंशदान, मानव सेवा का लिया संकल्प
बहराइच ब्यूरो 13 अक्टूबर। विकास भवन सभागार, बहराइच में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की प्रथम बैठक आयोजित की गई।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में सांसद, डीएम व सीडीओ ने दिया अंशदान, मानव सेवा का लिया संकल्प
बहराइच ब्यूरो 13 अक्टूबर। विकास भवन सभागार, बहराइच में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने सोसायटी को अंशदान भेंट किया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक में मानवता, स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत और जनकल्याण के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने और मानव सेवा के कार्यों को नई गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से आपदाग्रस्त क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और वन क्षेत्रों में स्थित मिहींपुरवा सहित अन्य दुर्गम स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मानव सेवा और मानवीय सहायता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने जनपद में व्यापक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी का आजीवन सदस्य बनाने तथा मानव सेवा के लिए समर्पित लोगों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। सभी को सामाजिक सरोकारों को मजबूत बनाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। बैठक में सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, चेयरमैन पुत्तीलाल वाजपेयी, सचिव अमित टंडन, कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह, वाइस चेयरमैन सुभाष सिंह, दीपक सोनी उर्फ दाऊ जी, देवेश चंद्र मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकगण सहित अन्य अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।




