मिहींपुरवा तहसील से सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार सुशील पासवान ने थामा सपा का दामन, बलरामपुर सदर से टिकट दावेदारी की चर्चा तेज
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बलरामपुर जिले की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

मिहींपुरवा तहसील से सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार सुशील पासवान ने थामा सपा का दामन, बलरामपुर सदर से टिकट दावेदारी की चर्चा तेज
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो
09 अगस्त
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बलरामपुर जिले की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। मिहींपुरवा तहसील से सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार सुशील पासवान के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद बलरामपुर सदर विधानसभा सीट से सपा के टिकट के लिए उनकी संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। सुशील पासवान के पार्टी में आने से बलरामपुर सदर सीट पर सपा के संभावित उम्मीदवारों की सूची और अधिक रोचक हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक जगराम पासवान सहित कई नेता पहले से ही इस सीट से टिकट की उम्मीदवारी को लेकर क्षेत्र में सक्रिय हैं। जगराम पासवान की राजनीतिक सक्रियता भी लगातार बनी हुई है। वहीं अब सुशील पासवान के सपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेतृत्व के सामने टिकट के कई दावेदारों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी हो सकती है। राजनीतिक चर्चाओं में रामसागर अकेला, जगराम पासवान, किशोर कुमार बिहार सहित अन्य नेताओं के नाम भी संभावित दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। बलरामपुर सदर विधानसभा सीट पर सपा के भीतर बढ़ती दावेदारी ने आगामी चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। हालांकि टिकट को लेकर अंतिम निर्णय समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही करेगा, लेकिन अभी से संभावित उम्मीदवारों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।




