Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*सऊदी रह रहे पति ने फोन पर दिया तीन तलाक- रिपोर्ट दर्ज*

नानपारा,बहराइच। प्रदेश में तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बावजूद इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हसनगंज में ऐसा ही एक मामला सामने आया

*सऊदी रह रहे पति ने फोन पर दिया तीन तलाक- रिपोर्ट दर्ज*

 

रिपोर्ट अहमद हुसैन उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

नानपारा,बहराइच। प्रदेश में तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बावजूद इससे जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हसनगंज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सऊदी अरब में रह रहे पति पर पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगा है। पीड़िता ने महिला थाना नानपारा में तहरीर देकर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अनम पुत्री शकील खान, निवासी मोहल्ला हसनगंज, नानपारा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था। पिता शकील खान ने उसका पालन-पोषण किया। इसके बाद परिजनों ने उसकी शादी 24 नवंबर 2024 को बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुर निवासी वसीम अहमद पुत्र सब्बीर अहमद के साथ कराई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और जेवरात दिए थे।

 

*जेवर गिरवी रखकर पति को भेजा सऊदी, फिर शुरू हुई कथित प्रताड़ना*

 

अनम का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसकी सास जमीला खातून ने उसके जेवर गिरवी रखकर पति वसीम अहमद को रोजगार के लिए सऊदी अरब भेज दिया। इसके बाद सास और ननद नूरी खातून ने उसे कथित रूप से परेशान करना शुरू कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उससे घरेलू काम अधिक कराया जाता था और लगातार दहेज में दो लाख रुपये तथा मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया जाता था। मांग पूरी न होने पर कथित रूप से 30 मई 2026 को उसे घर से निकाल दिया गया और दहेज लेकर आने के बाद ही वापस आने की बात कही गई।

 

*पति को फोन पर बताई परेशानी, लेकिन नहीं मिली मदद*

 

अनम के अनुसार, उसने कई बार सऊदी अरब में रह रहे अपने पति वसीम अहमद से फोन पर संपर्क कर ससुराल में हो रही कथित प्रताड़ना की जानकारी दी, लेकिन उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

 

पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों वसीम अहमद ने सऊदी अरब से फोन किया और मोबाइल पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। अनम के मुताबिक, उसने पति से मिन्नतें भी कीं, लेकिन पति ने कथित तौर पर साफ कह दिया कि अब उसका उससे कोई संबंध नहीं है।

इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस से पति समेत ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!