रिसिया में बीजेपी की विशाल तिरंगा यात्रा, “हर घर तिरंगा” का दिया संदेश* 🇮🇳
रिसिया।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे *"हर घर तिरंगा अभियान"* के तहत मंगलवार को मण्डल रिसिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

रिसिया में बीजेपी की विशाल तिरंगा यात्रा, “हर घर तिरंगा” का दिया संदेश* 🇮🇳
रिपोर्ट उमाशंकर गुप्ता रिसिया
*बहराइच* | उजाला हिंद ONLINE
*रिसिया।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे *”हर घर तिरंगा अभियान”* के तहत मंगलवार को मण्डल रिसिया में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा *ब्लॉक परिसर रिसिया* से शुरू होकर *गायत्री नगर, रिसिया* में संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
प्रमुख लोग रहे मौजूद*
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में *भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय* उपस्थित रहे।
इसके अलावा *जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर करणवीर सिंह*, *जिला संयोजक युवा मोर्चा अरुणेन्द्र सिंह*, *जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ मिश्रा*, *ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल*, *स्वाति तिवारी*, *मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता*, *हर्षित सिंह*, *कुश शुक्ला*, *आनंद जायसवाल* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्या कहा नेताओं ने?*
मंडल अध्यक्ष *अरविंद गुप्ता* ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य 15 अगस्त पर हर घर पर तिरंगा फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि देना है। जिलाध्यक्ष *बृजेश पाण्डेय* ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें।




