Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक सम्पन्न

बहराइच 11 अगस्त। आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ आमनजन व वादकारियों को उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक सम्पन्न

 

 

बहराइच 11 अगस्त। आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ आमनजन व वादकारियों को उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकारण बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार सिविल कोर्ट, बहराइच के सभागार में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, अरबिंद गौतम ने नगर मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी कलेक्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका परिषद बहराइच के कर निर्धारण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं यातायात प्रभारी के साथ बैठक करते हुये निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जाय।

नोडल अधिकारी श्री गौतम द्वारा मौजूद अधिकारियों से अपेक्षा की गई विगत लोक अदालत में निस्तारित कराये वादों से अधिक संख्या में आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का निस्तारण कराया जाय। बैठक में मौजूद अधिकारियों से लोक अदालत की सफलता केे लिए आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किये गये तथा वादों के निस्तारण में आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!