Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: नानपारा में गन्ने के खेत में मिले गौवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश* 🚨

नानपारा तहसील के *जुमईपुरवा गांव* में गन्ने के खेत में गौवंश के अवशेष मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया।

बहराइच: नानपारा में गन्ने के खेत में मिले गौवंश के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश* 🚨

*बहराइच* |आदित्य तिवारी उजाला हिंद ONLINE

नानपारा तहसील के *जुमईपुरवा गांव* में गन्ने के खेत में गौवंश के अवशेष मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीने पहले भी इसी क्षेत्र में गौवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया था। तब पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन दोबारा ऐसी घटना होने से लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निगरानी और कार्यप्रणाली पर इस घटना से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गन्ने के खेत के बीच अवशेष दिखाई दे रहे हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस मौजूद है। GPS डिटेल के अनुसार स्थान *गिरधरपुर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!