Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद, नेपाली महिला गिरफ्तार

*रुपैडीहा, 16 अगस्त 2026*: श्री गिरीश चंद पाण्डे, कमाण्डेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के सतत पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे

 

*एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद, नेपाली महिला गिरफ्तार*

 

*रुपैडीहा, 16 अगस्त 2026*:

श्री गिरीश चंद पाण्डे, कमाण्डेंट, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच के सतत पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 16 अगस्त 2026 सीमा चौकी रुपैडीहा, 42वीं वाहिनी एसएसबी एवं थाना रुपैडीहा उत्तरप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

 

बीआईटी चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के दौरान एक नेपाली महिला, मनपुरा बुधा मगर, को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तालाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

 

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उक्त अफीम उसे नेपाल के रोल्पा जिले में एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे उसे रुपैडीहा में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था।

 

बरामद अफीम को नियमानुसार जब्त करते हुए गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं संयुक्त अभियान जारी है।

 

सादर:)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!