बहराइच थाना मोतीपुर पुलिस व SSB के संयुक्त आपरेशन में 583 ग्राम चरस व मोटर साईकिल बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही

बहराइच थाना मोतीपुर पुलिस व SSB के संयुक्त आपरेशन में 583 ग्राम चरस व मोटर साईकिल बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
थानाः- मोतीपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रह्मा गोंड के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o संक्षिप्त विवरणः-
अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं तस्करी में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर के नेतृत्व में दिनांक 19.08.2026 को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में थाना मोतीपुर पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्रान्तर्गत बलईगांव पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 583 ग्राम चरस तथा एक मोटरसाइकिल प्लेटिना बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान शाहरूख खान उर्फ लल्लू पुत्र सलीम खान, उम्र 31 वर्ष, निवासी मेढ़किया पोंडा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना मोतीपुर पर मु0अ0सं0 362/2026, धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय, बहराइच के समक्ष पेश किए जाने हेतु रवाना किया गया।
o गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
शाहरूख खान उर्फ लल्लू पुत्र सलीम खान उम्र 31 वर्ष निवासी मेढकिया पोंडा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
o अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 362/26 धारा 8/20 NDPS ACT थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
o बरामदगी का विवरण-
583 ग्राम चरस
01 मोटर साइकिल प्लेटिना
गिरफ्तारी टीम-
थाना मोतीपुर पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री ब्रह्मा गोंड
2. उ0नि0 अजेश कुमार
3. हे0का0 गट्टू पाण्डेय
4. हे0का0 दयानन्द सिंह
5. का0 अनुराग सिंह
6. का0 प्रेम प्रकाश
7. का0 सूरज कुमार
59 वी BN SSB बलईगांव
ASI/GD जगदंबा प्रसाद
ASI/GD संजीव कुमार
CT/GD जितेंद्र सिंह,
CT/GD मिसाल सतीश
CT/GD एन मेघनादम




