पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्राओं ने लिया संकल्प, सर्वोदय महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
मिहींपुरवा, बहराइच। महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में बुधवार को सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा परिसर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्राओं ने लिया संकल्प, सर्वोदय महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
मिहींपुरवा, बहराइच। महामना मालवीय मिशन (अवध) के तत्वावधान में बुधवार को सर्वोदय महाविद्यालय मिहींपुरवा परिसर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। परिसर में पंचवटी एवं फलदार प्रजाति के पौधों का रोपण कर समूचे मिहींपुरवा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण अभियान चलाने की कार्ययोजना भी तैयार की गई। कार्यक्रम में पर्यावरण विषयक परिचर्चा को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षों का रोपण करने के साथ ही रोपित पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के संरक्षण से ही पर्यावरण को मानव जीवन के अनुकूल बनाए रखा जा सकता है। मालवीय मिशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अवध) डॉ. तस्मीन फातिमा जैदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन की ओर से समूचे तराई क्षेत्र में पंचवटी एवं फलदार वृक्षों का रोपण कराया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि संगठन के तत्वावधान में विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा खाली पड़े स्थानों पर पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण कराया जा रहा है। स्थानीय जनसहयोग से रोपित पौधों को संरक्षित करने का प्रभावी प्रयास भी किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान का रूप दिया जा सके। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान प्रवक्ता ममता कुमारी ने किया। अंत में प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शिक्षक लल्लन कुमार निषाद, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, जैनेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश कुशवाहा, अमित कुमार, कृष्ण कुमार सोनकर, गंगा राम वर्मा, सुदर्शन कुमार रावत, विजय कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित रहे।




