दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
बहराइच 21 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
बहराइच 21 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री त्रिवांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्री हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार थाना रामगांव में दर्ज मुकदमा संख्या 34344/23 व 441/23 से संबंधित धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी एवं 3/4 डीपी एक्ट के मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 21 अगस्त को उपनिरीक्षक राहुल सरोज मय पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त सनेही पुत्र गया प्रसाद तथा गया प्रसाद पुत्र सालिकराम, निवासीगण पुराना जानकी स्कूल के पीछे, कस्बा व थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय बहराइच भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल सरोज, आरक्षी गणेश पाण्डेय तथा आरक्षी अखिलेश कुमार शामिल रहे।




