Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान में 610 वाहनों के चालान, ₹8.38 लाख जुर्माना

बहराइच 21 अगस्त। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहनों की गहन जांच की गई।

सड़क सुरक्षा अभियान में 610 वाहनों के चालान, ₹8.38 लाख जुर्माना

 

 

बहराइच 21 अगस्त। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के दौरान बस, चार पहिया, तीन पहिया एवं दोपहिया वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 610 वाहनों के चालान किए गए। चालान के माध्यम से कुल 8 लाख 38 हजार 900 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले चालकों के विरुद्ध 47 चालान किए गए, जबकि तेज गति से वाहन चलाते पाए जाने पर 104 चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया। इसके साथ ही हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया। ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!