Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

कृषि यन्त्रों के क्रय हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयनित किये गये कृषक 

बहराइच 21 अगस्त। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण

कृषि यन्त्रों के क्रय हेतु ई-लाटरी के माध्यम से चयनित किये गये कृषक

 

 

बहराइच 21 अगस्त। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 में अनुदान पर यन्त्र क्रय करने हेतु आनलाइन बुकिंग करने वाले लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किया गया।

उप निदेशक कृषि ने बताया कि एसएमएएम योजनान्तर्गत 205 लक्ष्य के सापेक्ष 1320 किसानों ने विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों की बुकिंग के अन्तर्गत 205 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। इसी प्रकार इन-सीटू योजनान्तर्गत 145 लक्ष्य के सापेक्ष 299 बुकिंग की गयी जिसके सापेक्ष 145 किसानों का चयन किया गया। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जिन विकास खण्डों में लक्ष्य से अधिक किसानों ने बुकिंग की थी, उनका चयन आज ई-लॉटरी के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के माध्यम से किया गया।

विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित ई लॉटरी में विकास खण्ड कैसरगंज की श्रीमती चन्द्रावती सिंह, बलहा के राजाराम वर्मा, महसी के पन्ना लाल, मिहिंपुरवा के राज कुमार वर्मा, परमतन, नवाबगंज के रुप चन्द्र, हुजूरपुर की श्रीमती गुड्डा देवी कस्टम हायरिंग सेन्टर, बलहा के इन्द्रजीत एवं फखरपुर के भूपेन्द्र सिंह का चयन 30 लाख परियोजना के कस्टम हायरिंग सेन्टर के लिये किया गया। इसी प्रकार हुजूरपुर के श्री पांचू, जरवल के अरुण कुमार सिंह, महसी के अमरनाथ, मिहिंपुरवा की श्रीमती मीना देवी, नवाबगंज के श्री संदीप कुमार तथा फखरपुर के सदगुरु प्रसाद वर्मा का चयन लेजरलैण्ड लेवलर, कैसरगंज के अवधेश कुमार का रीपर कम्पाइन्डर, नवाबगंज के राम नरेश का मल्टीक्राप थ्रेसर, नवाबगंज के श्रीमती रेनू देवी वर्मा का कम्बाइन हार्वेस्टर, फखरपुर की श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं रिजवान अली का सुपर सीड़र, फखरपुर की श्रीमती सरिता शुक्ला कम्बाइन हार्वेस्टर, मिहिंपुरवा के श्रवण कुमार एवं चित्तौरा के राना चेतन सिंह का किसान ड्रोन, फखरपुर के संदीप कुमार सिंह का कस्टम हायरिंग सेन्टर, महसी के मंगल प्रसाद का रोटावेटर तथा मा० चौरी कोटिया एफपीओ का फार्म मशीनरी बैंक नवाबगंज का चयन किया गया है। इसी प्रकार चेफकटर, पावर वीडर, ट्रैक्टर माउण्टेन स्प्रेयर, रीपर कम्बाइन्डर, मिनी राइस मिल सहित अन्य कृषि यन्त्रों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।

उप कृषि निदेशक बहराइच ने चयनित किसानों को अविलम्ब कृषि यन्त्रों का क्रय कर पोर्टल पर बिल अपलोड करने को कहा, जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने चयनित किसानो से कहा कि कृषि यंत्र क्रय से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशिई विक्रेता के खाते में स्वयं के बैंक खाते से ट्रान्सफर किया जाये तथा सत्यापन के समय विक्रेता के खाते में प्रेषित धनराशि का साक्ष्य संलग्न किया जाए।

इस अवसर पर समिति के सदस्य जिला कृषि अधिकारी बहराइच डा० सूबेदार यादव, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीपक कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार राजभर, सुगरकेन डायरेक्टर और वरिष्ठ भाजपा नेता राजन सिंह सहित प्रगतिशील कृषक और जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के सदस्य लालता प्रसाद गुप्ता, अमित सिंह, निरंजन वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!