चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 22 अगस्त। मोतीपुर थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की है

चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 22 अगस्त।
मोतीपुर थाना पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री पहुंचू सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर श्री ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि वादिनी नसीबन निशा पत्नी अली अहमद निवासी बलसिंहपुर, थाना मोतीपुर की तहरीर पर मु0अ0सं0 367/2026, धारा 305(क)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त लालबाबू उर्फ मझिलका पुत्र मनअवर निवासी बलसिंहपुर, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़, उ0नि0 जय प्रकाश, हे0का0 संतोष भारती, का0 विनय यादव, का0 रोहित सिंह तथा का0 शिवा यादव शामिल रहे।




