चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन मोबाइल समेत चोरी के उपकरण बरामद
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 22 अगस्त। रिसिया थाना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन समेत चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरण और 310 रुपये नकद बरामद किए हैं।

चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्त गिरफ्तार, तीन मोबाइल समेत चोरी के उपकरण बरामद
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 22 अगस्त।
रिसिया थाना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन समेत चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरण और 310 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया श्री करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 22 अगस्त 2026 को रिसिया पुलिस टीम ने सुजात अली उर्फ टुनटुन पुत्र बसारत अली निवासी परेवा खान, थाना रिसिया तथा मुन्नी उर्फ मोनी उर्फ समीर पुत्र छब्बन निवासी गुलहरिया दा0 बैजनाथपुर, थाना रिसिया को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोबाइल, एक डमी मोबाइल, पेचकश, पिलास, सब्बल, सरसी, रिंच, टॉर्च, चाभियों का गुच्छा तथा 310 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 235/2026, धारा 313/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नी उर्फ मोनी उर्फ समीर के विरुद्ध रिसिया थाने में चोरी एवं अन्य धाराओं से संबंधित पूर्व के चार मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभाकर राज सिंह, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल सुरजीत विक्रम सिंह शामिल




