Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: रामगांव पुलिस का वारंटी-वांछित अभियान, 20 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन पर जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 

बहराइच: रामगांव पुलिस का वारंटी-वांछित अभियान, 20 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन पर जनपद में वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने 2 दिन में कुल *20 अभियुक्तों* को गिरफ्तार किया है। इनमें *18 वारंटी* और *02 वांछित* शामिल हैं।

 

क्या है मामला*

पुलिस के अनुसार 22.08.2026 को विभिन्न मामलों में 18 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया।

 

वहीं 23.08.2026 को थाना रामगांव पर पंजीकृत चोरी के मुकदमा संख्या 298/2026 धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस में वांछित 2 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर डाढ़े खजूर से आड़ीपुर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार वांछितों के नाम:

1. *सहाबुद्दीन* उम्र 25 वर्ष पुत्र अली बहादुर

2. *मुन्ना* उम्र 23 वर्ष पुत्र अली बहादुर

दोनों निवासी ग्राम तारापुर खुर्द, थाना रामगांव, जनपद बहराइच

*गिरफ्तारी टीम*

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी के नेतृत्व में उ0नि0 हरिराम यादव, दुर्गेश वर्मा, जैनेन्द्र कुमार, राणाराज सिंह, हेमन्त सिंह, नन्दकिशोर सिंह सहित 31 पुलिसकर्मियों की टीम ने अंजाम दिया।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी 20 अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!