*रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुवा तीन हजार,रसोइयों में दौड़ी खुशी की बयार।
*बहराइच:-* प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत विकास भवन सभागार बहराइच में रसोईया सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन

*रसोइयों का मानदेय बढ़कर हुवा तीन हजार,रसोइयों में दौड़ी खुशी की बयार।*
*बहराइच:-* प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत विकास भवन सभागार बहराइच में रसोईया सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर स्थित जुपिटर सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया जहां से रसोइयों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा की सुविधा दी गई एवं रसोइयों को दी जाने वाली परिधान की धनराशि को ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया तथा रसोइयों का मानदेय ₹2000 से बढकर ₹3000 कर दिया गया इस प्रकार से रसोइयों को सुरक्षा एवं मानदेय की वृद्धि तथा दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा की व्यवस्था का कार्य किया गया लखनऊ से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में किया गया जिसे जनपद बहराइच में विकास भवन सभागार तथा जनपद के अन्य सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किया गया । माननीय मुख्यमंत्री जी के उपरोक्त घोषणा से जनपद में कार्यरत 9332 रसोईया सहित प्रदेश के तीन लाख तिरपन हजार रसोईया लाभान्वित होगी
विकास भवन सभागार बहराइच में नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रणविजय सिंह,अशोक जयसवाल, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह,पंचायती राज अधिकारी चंद्रभान सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा,रणजीत कुमार, डी सी एमडीएम राकेश मिश्रा,अनुराग शर्मा,प्रदीप वर्मा,संजय सिंह,संतोष सिंह,राकेश कुमार सिंह,इसरार अहमद,आशा राम,शोभा यादव,सुश्री बबिता श्रीवास्तव,राजेश मिश्रा सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारी एवं रसोइयां उपस्थित रहीं।




