बहराइच: छोटी बात पर मारपीट, सिर फोड़ने का आरोप, थाने में दी तहरीर
बहराइच रिसिया थाना क्षेत्र में 26 अगस्त 2026 को मामूली विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बहराइच: छोटी बात पर मारपीट, सिर फोड़ने का आरोप, थाने में दी तहरीर
रिपोर्ट उमाशंकर गुप्ता
बहराइच
रिसिया थाना क्षेत्र में 26 अगस्त 2026 को मामूली विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, देवीपुरा रिसिया बाजार निवासी हलीम पुत्र रज्जब अली ने बताया कि उनका छोटा लड़का 26 अगस्त को शमी चौराहा, चुन्ना के घर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान रिजवान ने किसी बात को लेकर बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा तो बड़े भाई शमीम ने कारण पूछा।
हलीम का आरोप है कि जब शमीम ने रिजवान से पूछताछ की तो रिजवान पुत्र मुन्ना, मुन्ना पुत्र मक्कू, राजू पुत्र मुन्ना और रियाज पुत्र मुन्ना ने मिलकर शमीम की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर हलीम बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो रिजवान ने किसी भारी चीज से उनके सिर पर वार कर दिया जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा।
शिकायत में कहा गया है कि ये लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और आए दिन गाली-गलौज व धमकी देते रहते हैं। जान से मारने की धमकी भी दी गई।
हलीम ने रिसिया थानाध्यक्ष से तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पजीकृत कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।




